अनंतनाग में सेना ने एक जिंदा आतंकवादी को गिरफ्तार किया है। ये सेना से हथियार छिनने की कोशिश कर रहा था। इस आतंकी ने कैमरे पर अपना जुर्म कुबूल किया है। इस आतंकी ने अपना नाम मुनीब बताया है। अनंतनाग में शुक्रवार की दोपहर दो बजे दो आतंकियों ने सीआरपीएफ के जवानों पर गोली चलाई। जिसमें से एक आतंकी तो वहां से फरार हो गया लेकिन दूसरा आतंकी पकड़ा गया।