तेलंगाना के आगामी विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार-प्रसार तेजी से चल रहा है। इसी बीच एक उम्मीदवार के चुनाव प्रचार का तरीका सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे वीडियो में निर्दलीय उम्मीदवार अकुला हनुमंत जनता को चप्पल देते हुए नजर आ रहे हैं। वोटर्स को चप्पल देते हुए अकुला हनुमंत कह रहे हैं "अगर मैं जीतने के बाद काम नहीं करता हूं, तो आप मुझे इसी चप्पल से मार सकते हैं"।