माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की सालाना परीक्षाओं की कॉपियों की चेकिंग का काम 27 अप्रैल से शुरू हो गया। परीक्षा की कॉपियों की चेकिंग से पहले उप प्रधान परीक्षकों और उप नियंत्रकों को ट्रेनिंग दी गई। इसी कड़ी में आगरा के आरबीएस इंटर कॉलेज में प्रिंसिपल डॉ. यतेंद्र पाल सिंह ने टीचर्स को ट्रेनिंग दी।