वर्तमान का एक निर्वस्त्र सच दिल्ली में पीएमओ के बाहर देखने को मिला। जब सूखे और कर्ज से बेहाल तमिलनाडु के किसानों ने सोमवार को नॉर्थ ब्लॉक के पास नग्न होकर अपनी बेहाली का सबूत पीएम को दिया। तमिलनाडु के ये किसान पिछले 28 दिन से जंतर-मंतर पर धरना दिए बैठे हैं। जब 28 दिनों में कुछ नहीं हुआ तो सोमवार को तमिलनाडु के ये किसान पीएम को ज्ञापन देने पीएमओ पहुंचे लेकिन प्रधानमंत्री से मुलाकात नहीं हो पाई।