द्वारका शारदा ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती ने वाराणसी में पत्रकारों से बातचीत की । उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा और कहा कि अगर गंगा ने उन्हें बुलाया है तो वाराणसी की बजाए उन्हें गंगोत्री जाना चाहिए। नोटबंदी पर भी उन्होंने मोदी सरकार को घेरा। स्वामी स्वरूपानंद ने कहा कि जिस मकसद से नोटबंदी की गई उसमें कामयाबी नहीं हासिल हुई।