राज्यसभा में विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने चीन के साथ जारी विवाद पर बड़ा बयान दिया है। सुषमा स्वराज ने दक्षिणी चीन सागर, डोकलाम पास और ट्राई जंक्शन प्वाइंट पर भारत और चीन के विवाद पर चीन को दो टूक जवाब दिया है। साथ ही उन्होंने चीन को ये चेतावानी भी दे दी कि भारत को अपनी हिफाजत करना आता है।