रेलमंत्री सुरेश प्रभु बुधवार को कानपुर पहुंचे। यहां उन्होंने लोगों से बातचीत की। सुरेश प्रभु ने कहा कि आम आदमी को सेवा देने के लिए सरकार अपना काम करें। हमारे नीतियों का लाभ आगे आने वाली पीढ़ियों को मिलेगा। देश को अलग दिशा देने की जरूरत है। हमने कभी भी ये सोचकर नीति नहीं बनाई कि आगे आने वाले वक्त के लिए ये कितनी मददगार साबित होंगी।