वाराणसी के भैंसासुर घाट पर चल रहे सुर गंगा संगीत महोत्सव में शुक्रवार की शाम देशभक्ति के नाम रही। संगीत संध्या में आए लोगों के हाथों में तिरंगा था और हर जुबान पर जय हिंद और भारत माता की जय का उद्घोष। इस दौरान बड़े कलाकारों के साथ ही दिव्यांग बच्चों ने भी अपनी प्रस्तुति दी।