फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार खरीदने से पहले सुप्रीम कोर्ट का ये ऑर्डर जरूर देख लीजिए

Thu, 30 Mar 2017 09:51 AM IST
वी़डियो डेस्क, अमर उजाला टीवी/ नई दिल्ली

बुधवार को सुप्रीम कोर्ट ने एक बड़ा आदेश दिया। सुप्रीम कोर्ट ने भारत स्टेज थ्री वाहनों की बिक्री पर रोक लगाने के आदेश दे दिए। सुप्रीम कोर्ट के इस आदेश से देश में वाहनों का निर्माण कर रही ऑटो कंपनियों को तगड़ा झटका लगा है। इसका मतलब ये कि अब देश में सिर्फ भारत स्टेज फोर की गाड़ियां ही चलेंगी। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि, लोगों की सेहत, ऑटोमोबाइल कम्पनियों के फायदे से ज्यादा जरुरी नहीं हैं। प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों को सड़क पर आने की इजाजत नहीं दी जा सकती। BS-IV लागू होने से ऑटो कंपनियों को बड़ा नुकसान होगा। करीब साढ़े आठ लाख BS-III नॉर्मस की गाड़ियां बिकने को तैयार है। अगर इन गाड़ियों की बिक्री नहीं होती है तो ऑटो कंपनियों को करीब 12 हजार करोड़ रुपयों का नुकसान होगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें