सुल्तानपुर की इसौली सीट से बीजेपी का टिकट न मिलने पर संजय सिंह के समर्थकों ने अनोखे अंदाज में धरना-प्रदर्शन किया। संजय सिंह के सैकड़ों समर्थक लखनऊ में प्रदेश कार्यालय में जमा हो गए और हनुमान चालीसा का पाठ शुरू कर दिया। बाद में काफी समझाने-बुझाने के बाद संजय सिंह के समर्थकों ने अपना धरना खत्म किया।