वाराणसी में भारत रत्न और शहनाई के जादूगर उस्ताद बिस्मिल्लाह खां की 101वीं जयंती मनाई गई। उनकी मजार पर उनके चाहनेवालों ने इबादत की और साथ ही उनकी आत्मा की शांती के लिए सुंदरकांड का पाठ भी किया। बिस्मिल्लाह खां की मजार पर सुबह से ही संगीत प्रेमियों, उनके शागिर्दों और चाहनेवालों का आना लगा रहा।