जींद में हैफेड विभाग में काम करने वाले एक इंस्पेक्टर ने खुदकुशी कर ली। बताया जा रहा है कि इंस्पेक्टर ईश्वर सिंह ने मानसिक तनाव के चलते अपने ही घर में फांसी का फंदा लगा लिया। मृतक की जेब से एक सुसाइड नोट भी मिला है जिसमे मृतक ने खाद्य आपूर्ति विभाग के नियंत्रक अशोक कुमार को दोषी ठहराया है । ईश्वर सिंह की मौत से लोग नाराज हैं और मांग कर रहे हैं कि जिन भी अधिकारियों की वजह से ईश्वर सिंह को खुदकुशी जैसा कदम उठाना पड़ा। उन्हें सजा मिले। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जींद के नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है और मामले की जाँच शुरू कर दी है।