आगरा विश्विद्यालय में एमए के छात्रों का प्रवेश पत्र ना जारी करने पर एबीवीपी के सदस्यों ने विश्विद्यालय के कुलसचिव केएन सिंह का घेराव किया। दरअसल छात्रों के अनुसार कॉलेज में पूर्व प्रधानाचार्य नरेंद्र सिंह यादव के कार्यकाल में एमए इंग्लिश में आगरा विवि की ओर से निर्धारित सीटों से अधिक छात्रों के प्रवेश ले लिए गए थे जिसके चलते उन्हें प्रवेश पत्र नही दिए जा रहे थे। हालांकि बाद में कुलसचिव ने छात्रों के प्रवेश को अनुमति के लिए कॉलेज को पत्र लिखा इसके बाद कॉलेज प्राचार्य ने भी छात्रों को प्रवेश करने की अनुमति दे दी है।