देहरादून के डीएवी पीजी कॉलेज में छात्रों ने एक शिक्षक को क्लास में ही बंधक बना लिया। शिक्षक पर आरोप है कि वो छात्रों को घरेलू परीक्षाओं में कम नंबर देने की धमकी देता था। जूनियर छात्रों ने जब इसकी शिकायत अपने सीनियर्स से की तो उन्होंने आरोपी शिक्षक को बंद कर ताला लगा दिया और माफी की मांग करने लगे।