अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लखनऊ आगमन को लेकर हो रही ब्रीफिंग के दौरान एसपी रैंक के दो अफसर भिड़ गए। लखनऊ के एसएसपी दीपक कुमार और स्पेशल इंवेस्टीगेशन टीम के एसपी नागेश्वर सिंह के बीच भरी सभा में तू-तू मैं-मैं का वीडियो वायरल हो गया है, जिसकी विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है।