फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रॉन्ग साइ़ड से निकली SSP की गाड़ी, हुई टक्कर, मचा बवाल

Sun, 18 Dec 2016 10:47 PM IST
वीडियो डेस्क, अमर उजाला टीवी/ वाराणसी

वाराणसी शहर की यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने की कवायद में जुटे एसएसपी की कार का चालक शनिवार को उनकी मौजूदगी में ही नदेसर में ट्रैफिक नियमों की धज्जी उड़ाने लगा। नतीजतन गलत दिशा से जा रही एसएसपी की कार से एक बाइक सवार को जोरदार टक्कर लगी। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने एसएसपी का घेराव कर दिया। कप्तान ने अपने चालक की गलती मानते हुए हादसे के लिए खेद जताया और बाइक सवार युवक को उपचार के लिए मंडलीय अस्पताल भिजवाया। वहीं, इस हादसे के बाद कैंट इंस्पेक्टर ने एसएसपी की कार और उनके पीछे चल रही स्कॉर्ट जिप्सी के साथ ही दोनों के चालक का यातायात नियम के उल्लंघन में चालान किया।
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें