फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SpiceJet Flight Incident: हवा में स्पाइसजेट विमान की खिड़की का फ्रेम उखड़ा

Thu, 03 Jul 2025 05:30 AM IST
सत्यम दुबे वीडियो डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम

गोवा से पुणे के लिए उड़ान भरने वाले स्पाइस जेट के एक विमान में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब विमान की खिड़की का फ्रेम हवा में उखड़ गया। खिड़की उखड़ते ही अफरातफरी का माहौल हो गया। राहत की बात यह रही कि विमान की किड़की उखड़ने की वजह से यात्रियों की सुरक्षा पर कोई असर नहीं पड़ा। विमानन कंपनी की ओर से बुधवार को बताया गया कि पुणे हवाई अड्डे पर विमान के उतरने के बाद मानक रखरखाव प्रक्रियाओं के अनुसार फ्रेम को ठीक कर दिया गया है।

इस घटना को लेकर स्पाइसजेट ने कहा कि पूरी उड़ान के दौरान केबिन में दबाव सामान्य रहा और यात्रियों की सुरक्षा पर इसका कोई प्रभाव नहीं पड़ा। जो हिस्सा उखड़ गया था, वह एक गैर-संरचनात्मक घटक था, जिसे छाया के उद्देश्य से खिड़की पर लगाया गया था और इससे किसी भी तरह से विमान की सुरक्षा से समझौता नहीं हुआ। प्रवक्ता ने बताया कि Q400 विमान में बहुस्तरीय खिड़कियां लगी हैं, जिनमें मजबूत, दबाव सहने वाला बाहरी शीशा भी शामिल है, जिससे यह सुनिश्चित होता है कि यात्रियों की सुरक्षा को कभी खतरा न हो, यहां तक कि सतही या कॉस्मेटिक घटक के ढीले होने की अप्रत्याशित घटना में भी।

लेकिन विमान की उड़ान योग्यता पर सवाल उठाते हुए एक यात्री ने सोशल मीडिया पर विमान की उखड़ी हुई खिड़की का वीडियो पोस्ट किया। यात्री ने पोस्ट में विमानन सुरक्षा नियामक डीजीसीए को टैग करते हुए कहा, आज स्पाइसजेट की गोवा से पुणे जा रही उड़ान में आंतरिक खिड़की ढांचा बीच उड़ान में ही गिर गया। अब इस विमान को जयपुर के लिए उड़ान भरनी है। आश्चर्य है कि क्या यह उड़ान के योग्य है? 

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो एक और यात्री ने बताया कि गोवा से उड़ान भरने के आधे घंटे बाद ही विमान की खिड़की उखड़ गई। मेरे पीछे बैठी महिला और उनका बच्चा डर गए। लेकिन खिड़की के अंदर की तरफ एक और लेयर थी। कुछ यात्री फिर भी परेशान थे। यात्री ने आगे बताया कि फ्लाइट अटेंडेंट ने यात्री को शांत करने की कोशिश की और मेरे पीछे बैठी महिला और उनके बच्चे को पीछे वाली सीट पर बिठा दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें