यूपी में बिगड़ती कानून व्यवस्था और आपराधिक घटनाओं को लेकर सोमवार को समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट में भारी प्रदर्शन किया। इन कार्यकर्ताओं ने बाकायदा एक ज्ञापन भी सौंपा जिसमें योगी सरकार में हुए अपराधों का जिक्र था। इस प्रदर्शन में कार्यकर्ताओं के साथ कई पूर्व विधायक भी शामिल हुए।