हमीरपुर में कानून-व्यवस्था के इंतजामों की जांच के लिए खुद पुलिस अधीक्षक पैदल ही शहर की गश्त पर निकल पड़े। जब एस पी सिटी अनिल कुमार सिंह सड़क पर उतरे तो साथ में शहर कोतवाल परमेंद्र सिंह और दर्जनों सिपाही भी थे। एसपी साहब ने शहर के बस स्टैंड से लेकर किंग रोड तक कई बसों की सवारियों की तलाशी ली और कलेक्ट्रेट की पुलिस चौकी के नवीनीकरण के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक ने आम लोगों से मुलाकात कर उनकी परेशानियों को जाना और सिपाहियों को सुरक्षा पुख्ता करने की हिदायत दी।