फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चले ईंट-पत्थर और फेंकी कुर्सियां, न्यूज चैनल के कार्यक्रम में भिड़े SP-BJP कार्यकर्ता

Tue, 31 Jan 2017 03:43 PM IST
भास्कर युगल, अमर उजाला टीवी/ मैनपुरी

मैनपुरी में एक न्यूज चैनल की परिचर्चा के दौरान सोमवार को समाजवादी पार्टी और बीजेपी के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। आरोप-प्रत्यारोप के बीच दोनों पक्षों के कार्यकर्ता इस कदर भड़क गए कि कार्यक्रम में एक दूसरे के उपर कुर्सियां फेंकने लगे और देखते ही देखते दोनों ओर से पत्थरबाजी भी शुरू हो गई। दोनों दलों के कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और तो और इस दौरान बीजेपी प्रत्याशी और पूर्व विधायक की कार को भी तोड़ दिया गया। सूचना के काफी देर बाद पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। इस पर गुस्साए भाजपाइयों ने थाने का घेराव कर लिया। इसके बाद एसडीएम और सीओ ने थाने पहुंचकर मौके पर काबू पाया और फिर दोनों पक्षों की रिपोर्ट दर्ज कर ली।
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें