कांग्रेस को 24 साल बाद पहला गैर-गांधी अध्यक्ष मिल गया है। वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कांग्रेस के नए अध्यक्ष का चुनाव जीत लिया है, उन्होंने शशि थरूर को भारी मतों से हराया है। मीडिया रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव जीतने के बाद मल्लिकार्जुन खड़गे ने सोनिया गांधी से मुलाकात के लिए समय मांगा था, जो उन्हें नहीं मिला।