इंदौर-पटना एक्सप्रेस हादसे में मरने वाले लोगों के प्रति कांग्रेस अध्यक्ष ने गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने इस हादसे में अपनों को खोया है उन लोगों के साथ पूरा देश है। उन्होंने कहा कि इस हादसे की सही तरीके से जांच होनी चाहिए। साथ ही आगे इस तरह के हादसे ना हों इसके लिए रेलवे को सुधारात्मक कार्रवाई करना चाहिए। उन्होंने कांग्रेस इकाई को आदेश दिया है कि वो राहत बचाव काम में मदद करें।