फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raja Raghuvanshi Murder: सोनम के भाई गोविंद का अलका पर खुलासा, जानें क्या कहा

वीडियो डेस्क/ अमर उजाला डॉट कॉम Updated Sun, 22 Jun 2025 12:48 PM IST

राजा रघुवंशी हत्याकांड में आरोपी सोनम रघुवंशी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है. भाई गोविंद रघुवंशी ने सख्त सजा की मांग करते हुए कई बड़े खुलासे किए हैं. मिस्ट्री गर्ल अलका के सवाल पर गोविंद रघुवंशी ने कहा, "अभी तक मुझे नहीं लगता ऐसी कोई बात है कि लड़की वगैरह का चक्कर था, क्योंकि लगभग वो भी ऑफिस में ही रहती थी. जो लोग भी अफवाह फैला रहे हैं वो ऐसा न करें, सत्यता का परिचय दें. सच सामने रखें जिससे केस को सोल्व करने में आसानी हो." उन्होंने बताया कि हम जो भी कर सकते हैं करेंगे. पुलिस को हमने कहा है कि हमसे जो भी पूछताछ होगी हम पूरा समर्थन देंगे. शिलांग पुलिस ने अभी तक तो कोई बयान नहीं लिया है.  शिलांग में हुए राजा रघुवंशी हत्याकांड की गुत्थी पुलिस ने सत्रह दिन में सुलझा ली। इसके बाद हत्या में शामिल पांचों आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया, लेकिन उसे तलाश थी आरोपियों की मदद करने वालों की। आरोपियों को सोलहवें दिन ही पता चल गया था कि वे पकड़े जा सकते है। इसके चलते उन्हें सबूतों को हटाने के लिए पर्याप्त समय मिल गया। इसमें उनकी मदद उस प्राॅपर्टी कारोबारी सिलोम जेम्स ने की, जिनसे उन्हें देवास नाका क्षेत्र में फ्लैट दिलाया था। सोनम के इंदौर से रवाना होने के बाद सिलोम फ्लैट पर गया था। उनसे बैग व अन्य वस्तुएं फ्लैैट से हटा दी।  जब शिलांग पुलिस इंदौर में फ्लैट की तलाशी लेने पहुंची थी तो उसे फ्लैट खाली मिला। सिलोम को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। अब उससे बैग के बारे में पूछताछ की जा रही है। अभी भी पुलिस को सोनम के बैग, हत्या के बाद राजा के शरीर से निकाली गई चेन, अंगूठी नहीं मिल पाई है। इसके अलावा सोनम के दोनों फोन भी पुलिस अभी तक बरामद नहीं कर पाई है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें