झारखंड के लातेहार जिले में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में छह नक्सली मारे गए। इस भीषण मुठभेड़ में दोनों तरफ से कई राउंड गोली चली। मारे गए नक्सलियों से भारी मात्रा में हथियार बरामद हुए। फिलहाल पुलिस इलाके में छिपे हुए नक्सलियों की खोजबीन में जुटी है।