अमेरिकी गायक क्रिस ब्राउन एक बार फिर से कानूनी मसले में फंसते नजर आ रहे है। अमेरिकन इंटरटेनमेंट बेवसाइट ई!ऑनलाइन के मुताबिक, 27 वर्षीय ब्राउन ने ताम्पा, फ्लोरिडा नाइट क्लब के क्लब अजा में एक फोटोग्राफर को मुक्का मारा है। रिपोर्ट के मुताबिक फोटोग्राफर बेनी एल वाइंस का होंठ फट गया और वो इस मामले में कानूनी कार्रवाई करने वाले हैं। ताम्पा पुलिस के मुताबिक ब्राउन और उनका ग्रुप एक 'शोविंग' के लिए क्लब आया था, जिसके लिए उन्हें पैसे दिए गए थे। हालांकि घटना के बाद क्लब अजा ने बयान जारी कर माफी भी मांगी है। इससे पहले क्रिस ब्राउन 2009 में अपनी पूर्व प्रेमिका ‘रिहाना’ की पिटाई के मामले में गिरफ्तार हो चुके है।