शनिवार तड़के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में हुई बारिश से तापमान गिर गया है और अचानक ठिठुरन बढ़ गई है। मेरठ, सहारनपुर और शामली में जगह-जगह ओलावृष्टि हुई है। सर्दियों की पहली बारिश से किसानों के चेहरों पर खुशी है। मौसम विभाग के मुताबिक कम दबाव का क्षेत्र बनने से ओलों की बरसात हुई, लेकिन अभी कुछ दिन बादल छाए रहेंगे और बारिश भी होगी।