नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ और प्राकृतिक तबाही को सोशल मीडिया पर "ड्रामा" लिखने के कारण कांग्रेस सांसद शशि थरूर विवादों में घिर गए हैं। यूजर्स ने उन्हें जमकर ट्रोल करना शुरू कर दिया। सोशल मीडिया पर आलोचनाओं के बाद कांग्रेस नेता शशि थरूर ने शुक्रवार को सफाई दी है।