आज जब पूरे देश में गौरक्षा का मुद्दा एक बड़ा मुद्दा बनकर उभर रहा है, ऐसे में दिल को झकझोर देने वाली एक खबर आई है आगरा से, जहां एक गौशाला में तीन दिन में सात गायों की मौत हो गई। गौशाला के प्रबंधकों पर इलाज में लापरवाही का आरोप लग रहे हैं। हैरत की बात ये है कि इन गायों की मौत की जानकारी न तो प्रशासन को दी गई और न ही इनका पोस्टमार्टम कराया गया।