घाटी में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच इस साल का सबसे भीषण एनकाउंटर रविवार को कुलगाम में हुआ। इसमें सात लोगों की मौत हो गई। इनमें दो सैनिक, चार आतंकी और आतंकियों से हमदर्दी रखने वाला एक आम नागरिक शामिल है। बाद में पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प में एक और शख्स की मौत हो गई। आम लोगों की मौत के विरोध में अलगाववादियों ने सोमवार को बंद का ऐलान किया है। अलगाववादियों के बंद के मद्देनजर घाटी में सुरक्षा बलों की भारी तैनाती की गई है। हालांकि किसी भी जगह कर्फ्यू नहीं लगाया गया है।