विश्व भोजपुरी एवं भारतीय भाषा केंद्र की ओर से काशी विद्यापीठ में एक संगोष्ठी आयोजित की गई। जिसमें मॉरीशस में भोजपुरी और अन्य भाषाओं को बढ़ावा देने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। इस संगोष्ठी में लोकगायिका डॉ.हौसिला देवी रिसॉल भी पहुंची थी। उन्होंने कहा कि भोजपुरी में जो मिठास है, वह शायद ही किसी भाषा में मिले।