उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में सेला मियां की मजार पर उर्स शुरू हो गया है। इस मजार की खासियत है कि यहां मन्नत पूरी होने पर मुर्गा चढ़ाया जाता है। टाइगर रिजर्व में सेला मियां की मजार होने की वजह से इस बार अधिकारियों ने लाउड स्पीकर के इस्तेमाल पर रोक लगा दी है।