देश के हालात हों या लोगों की निजी ज़िंदगी कभी-कभी दिन की शुरुआत ही यह सोचकर होती है कि आज सितारे हमारे साथ हैं या नहीं। ऐसे में ज्योतिष के अनुसार आज का दिन कई राशियों के लिए उम्मीद लेकर आया है, तो कुछ को फूंक-फूंककर कदम रखने की सलाह दी जा रही है। आइए जानते हैं आज 12 राशियों की किस्मत क्या कह रही है…
मेष राशि
आज मेष राशि वालों को कारोबार के मोर्चे पर थोड़ा संभलकर कदम रखने की सलाह दी जा रही है। किसी भी काम में जल्दबाज़ी नुकसान पहुंचा सकती है। घर-परिवार में जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करें उनकी सेहत पर भी ध्यान रखने की जरूरत है।
सकारात्मक संकेत: संतान के विवाह संबंधी अटके मामले सुलझते दिख रहे हैं।
सावधानी: बिना सोचे-समझे कोई निर्णय न लें।
वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों के लिए आज आय के मामले में बेहतरीन दिन माना जा रहा है। मेहनत का पूरा फल मिलेगा। घर में धार्मिक कार्यक्रम या पूजा-पाठ का आयोजन भी संभव है।
चेतावनी: बच्चों पर नज़र रखें गलत संगति परेशानी बढ़ा सकती है।
यात्रा: अचानक किसी यात्रा का योग बन सकता है।
मिथुन राशि
मिथुन के जातकों के लिए आज का दिन थोड़ा तनावपूर्ण हो सकता है। कोई कानूनी मामला सिरदर्द बन सकता है।
पॉजिटिव: वरिष्ठ अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा।
नोट: अपने काम को लेकर दूसरों पर निर्भर न रहें आपके सुझाव बॉस को प्रभावित करेंगे, लेकिन कुछ लोग दोस्त बनकर धोखा दे सकते हैं।
कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन परोपकार और समाजसेवा से सम्मान दिला सकता है। नौकरी में तरक्की की राह में आ रही रुकावटें धीरे-धीरे हटेंगी।
कैरियर: कहीं और नौकरी ट्राई करने का विचार मन में आ सकता है।
सलाह: आर्थिक स्थिति मजबूत करने के प्रयास सफल होंगे।
सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन कई सकारात्मक नतीजों के साथ आएगा।
शिक्षा: विद्यार्थी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में जुटे रहेंगे।
स्वास्थ्य: बदलता मौसम प्रभाव डाल सकता है।
घर में किसी शुभ कार्यक्रम से वातावरण खुशहाल रहेगा और पुराने मित्र से मुलाक़ात भी हो सकती है।
कन्या राशि
कन्या राशि वालों पर आज मेहनत का जोर रहेगा।
फाइनेंस: जरूरतों की खरीद पर खर्च बढ़ेगा।
लव लाइफ: प्रेमी जोड़ों को एक साथ वक्त बिताने का मौका मिलेगा।
सोशल लाइफ: किसी सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर मिलेगा।
तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए आज धन-धान्य की वृद्धि का योग है।
प्रॉपर्टी: कोई ज़मीन-जायदाद खरीदने का प्लान बन सकता है।
परिवार: किसी सदस्य से किया वादा पूरा करना होगा।
घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों के लिए आज सोच-समझकर काम करने की जरूरत है।
कैरियर: नौकरी में पद और प्रतिष्ठा बढ़ सकती है।
पारिवारिक जीवन: जीवनसाथी को लेकर बाहर घूमने का प्लान बन सकता है।
सावधानी: कोई विरोधी परेशानी बढ़ा सकता है वाणी पर संयम रखें।
धनु राशि
धनु राशि वालों को अटका हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना है।
परिवार: पिता की ओर से कोई उपहार मिल सकता है।
सावधानी: काम में लापरवाही न करें।
किसी पुराने मित्र से मुलाकात मन हल्का कर देगी और पुरानी टेंशन भी खत्म होगी।
मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए आज धैर्य और संयम सबसे बड़ा हथियार रहेगा।
दांपत्य: पार्टनर का साथ और सहयोग भरपूर मिलेगा।
परिवार: मां की सेहत पर ध्यान देना होगा।
कुछ अनचाहे खर्च सामने आ सकते हैं, लेकिन घरेलू विवाद भी सुलझेंगे।
कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों के लिए आज लाभदायक दिन है, लेकिन जल्दबाज़ी नुकसान कर सकती है।
कैरियर: नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है।
होम लाइफ: घर में अतिथि का आगमन माहौल खुशनुमा बना देगा।
निवेश: किसी के कहने पर निवेश करने से बचें।
मीन राशि
मीन राशि वालों को आज हल्की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
धर्म: धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।
फाइनेंस: कर्ज लेना चाह रहे थे तो आसानी से मिल जाएगा।
सावधानी: काम में जल्दबाजी से बचें वरना गड़बड़ हो सकती है।
यात्रा के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हो सकती है।