फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में अब तक ओमिक्रॉन के 2 केस, दूसरा केस मिलने के साथ ही हड़कंप

वीडियो डेस्क,अमर उजाला.कॉम Updated Sat, 11 Dec 2021 07:12 PM IST

दिल्ली में कोरोना के नए वैरीएंट ओमिक्रॉन का दूसरा मामला सामने आया है। जिबाब्वे से आए एक यात्री की रिपोर्ट ओमिक्रॉन पॉजिटिव है। इस शख्स की ट्रेवल हिस्ट्री में साउथ अफ्रीका भी शामिल है। दिल्ली में विदेशों से आए लोगों में से 27 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। अब तक 25 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव हो चुकी है और 2 लोग ओमिक्रॉन पॉजिटिव पाए गए हैं। इसी के साथ में अब तक देश में ओमिक्रॉन के 33 केस मिल चुके हैं जिसमें सबसे ज्यादा महाराष्ट्र और सबसे कम कर्नाटक में है। इधर महाराष्ट्र के मुंबई में ओमिक्रॉन का मामला सामने आने के बाद महाराष्ट्र सरकार एक्शन में है। 11- 12 दिसंबर के लिए धारा 144 भी लगा दी गई है। इसके अलावा और रैली जुलूस पर भी प्रतिबंध है।देश में ओमिक्रॉन के 33 मामलों के बची सबसे अच्छी खबर राजस्थान से है जहां की 9 लोगों की रिपोर्ट फिलहाल नेगेटिव हो गई है। दिल्ली में मिले दूसरे मरीज से स्वास्थ्य मंत्रालय और सरकार में हड़कंप है और इसके साथ ही अब सरकार सख्ती के साथ कोरोना नियमों का पालन कराने की तैयारी में है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें