फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजमेर सियालदाह एक्सप्रेस के 14 डिब्बे पटरी से उतरे

Wed, 28 Dec 2016 08:46 PM IST
सुहेल खान, हिमांशु मिश्रा, अमर उजाला टीवी/ कानपुर

कानपुर के पास फिर एक बड़ा रेल हादसा हुआ है। कानपुर देहात से 50 किलोमीटर दूर रूरा के नजदीक अजमेर- सियालदाह एक्सप्रेस के 14 डिब्बे पटरी से उतर गए। इनमें से एक डिब्बा पास से गुजर रही नहर में जा गिरा। हादसा सुबह साढ़े पांच बजे के करीब हुआ। इस हादसे में 50 से ज्यादा लोग जख्मी हो गए हैं। राहत बचाव टीम मौके पर पहुंच गई है और बचाव कार्य लगातार जारी है। हादसे की वजह से टूंडला से गुजरने वाला रेल रूट पूरी तरह से ठप हो गया है। रेल मंत्री ने हादसे की जांच के आदेश दे दिए हैं।
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें