कर्नाटक में सरकार बनाने को लेकर मचे घमासान पर सुप्रीम कोर्ट में शुक्रवार को सुनवाई हुई। बीजेपी और कांग्रेस की दलीलें सुनने के बाद कोर्ट ने राज्यपाल का आदेश पलट दिया। कोर्ट ने आदेश दिया कि कर्नाटक के सीएम येदियुरप्पा को शनिवार शाम चार बजे तक बहुमत साबित करना होगा।