तमिलनाडु से ये अपडेट है कि शशिकला ने पन्नीरसेल्वम को पार्टी से निकाल दिया है। पन्नीसेल्वम के साथ ही शशिकला ने पन्नीरसेल्वम को सपोर्ट देनेवाले 12 सांसदों और आठ विधायकों को भी बाहर कर दिया है। शशिकला ने पन्नीरसेल्वम को निकालने के बाद पलानीसामी को AIADMK के विधायक दल का नेता बना दिया। जिसके बाद पलानीसामी करीब 124 MLAs के साथ गवर्नर विद्यासागर से मिले और सरकार बनाने का दावा पेश किया। पलानीसामी हालांकि जयललिता सरकार में कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं लेकिन उनका कद पन्नीरसेल्वम जैसा नहीं है। तमिलनाडु विधानसभा में कुल 234 सीटे हैं जिसमें से 135 पर AIADMK का कब्जा है, जयललिता के निधन के बाद अब पार्टी के पास सीटें 134 बची हैं।