शिवसेना के भारतीय जनता पार्टी से रिश्ते जग जाहिर हैं। शिव सेना नेता संजय राउत एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बरसे। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के आर्मी चीफ ने जो धमकी दी है उसके बारे में प्रधानमंत्री से सवाल किए जाने चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार को पांच साल होने वाले हैं, लेकिन अब तक पीएम मोदी ने कश्मीर को लेकर अपना वादा पूरा नहीं किया।