समाजवादी पार्टी के गढ़ कहे जाने वाले कन्नौज में भी बीजेपी ने समाजवादी पार्टी के प्रत्याशियों को बुरी तरह पटखनी दी है। यहां की तीन विधानसभा सीटों में से दो पर बीजेपी बड़े अंतर से काबिज हुई। जहां छिबरामऊ विधानसभा सीट पर बीजेपी की अर्चना पाण्डेय 37000 से ज्यादा वोटों से जीतीं, तो वहीं तिर्वा विधानसभा सीट से बीजेपी के कैलाश राजपूत जीते। हालांकि केवल सदर सुरक्षित सीट ही बचाने में एसपी कामयाब हो सकी। यहां अनिल दोहरे साइकिल चुनाव चिन्ह से लगातार तीसरी बार जीते हैं । साल 2012 में यहां की तीनों सीटों पर एसपी जीती थी।