फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘मुलायम’ पड़े मुलायम, 17 घंटे में ही पार्टी में लौटे अखिलेश

Sat, 31 Dec 2016 03:40 PM IST
वीडियो डेस्क, अमर उजाला टीवी/ नई दिल्ली

उत्तर प्रदेश के सत्ताधारी यादव परिवार में खींचातानी और उठापटक के बाद एक बार फिर सुलह हो गई है। इससे पहले शुक्रवार शाम मुलायम सिंह ने अपने बेटे और राज्य के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को उम्मीदवारों की अलग से लिस्ट जारी करने के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया था। अखिलेश के साथ महासचिव रामगोपाल यादव को भी पार्टी से छह साल के लिए निकाल दिया गया था, लेकिन मुलायम के करीबी आजम खान ने   परिवार में मेलजोल कराया और अखिलेश को लेकर मुलायम के घर पहुंचे। इसके बाद मुलायम ने भाई शिवपाल को बुलाया और एक तरह से बेटे की ताकत के सामने झुक गए। मुलायम ने अखिलेश और रामगोपाल का निष्कासन वापस ले लिया। अब मुलायम और अखिलेश मिलकर उम्मीदवारों की नई लिस्ट बनाएं और नई लिस्ट जल्दी ही जारी होगी।
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें