फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में फैली अफवाह, 1000 रुपये किलो तक बिका नमक

संदीप मिश्रा, अमर उजाला/ बरेली Updated Sat, 12 Nov 2016 01:10 AM IST

उत्तर प्रदेश के ADG ने लोगों से अपील की है कि वो अफवाहों पर ध्यान न दें। प्रदेश में नमक, शक्कर, दाल या दूसरे और खाद्य पदार्थों की कोई कमी नहीं है। दरअसल, शुक्रवार दोपहर बाद पश्चिम उत्तर प्रदेश में अचानक से अफवाहों का बाजार गर्म हो गया और मुरादाबाद, बरेली, रामपुर समेत कई शहरों में अचनाक से नमक 400 से 500 रुपये किलो बिकने लगा। नमक के अलावा शक्कर और दालों के दाम में भी उछाल आ गया। मुरादाबाद में अफरा-तफरी के बीच पुलिस को बाजार बंद कराने पड़े। देर शाम प्रशासन हरकत में आया और बरेली से दो लोगों को अफवाह फैलाने के अरोप में गिरफ्तार भी किया गया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें