क्या बॉलीवुड के सुल्तान सलमान खान की अमेरिकी राष्ट्रपति के चुनाव में कोई भूमिका हो सकती है? शायद नहीं, लेकिन भाई ने हिलेरी के पक्ष में ट्वीट किया है। वहीं डोनाल्ड ट्रंप के बेटे ने हिंदू मंदिर में जाकर भारतीयों का समर्थन मांगा। राष्ट्रपति पद के दोनों प्रमुख उम्मीदवारों का भारतीयों से प्रेम दिखा रहा है कि अमेरिका में भारतीयों के वोट की अहमियत कितनी बढ़ गई है।