इलाहाबाद में लगे माघ मेले में इन दिनों एक साधु लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है । मेले में साधु कांटेदार झाड़ियों पर लेट कर हठ योग कर रहे हैं । नंगे बदन कांटो की सेज पर बैठे साधु को देख कर मेले में आने वाले श्रद्धालु दातों तले उंगली दबा रहे हैं ।