यूपी के सहारनपुर में जाटन नगर निवासी डांसर आदित्य शर्मा की मर्डर मिस्ट्री को पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस ने हत्या के आरोपी प्रिंस और राहुल को गिरफ्तार कर लिया है।मामला बीती 26 फरवरी का है, जब खाने की प्लेट से शुरू लड़ाई के बाद आरोपियों ने साथी के साथ शराब पी और फिर पास के गांव में जाकर आदित्य को मौत के घाट उतार दिया।