कानपुर में विश्व हिंदू परिषद के अखिल भारतीय चिंतन शिविर में साध्वी प्रज्ञा भारती ने हिंदू समाज से एकजुट रहने का आह्वान किया। साध्वी प्रज्ञा ने कहा कि, जात पात और छुआछूत से ऊपर उठकर देशहित में सोचना होगा, वरना बुरी ताकतें हिंदू समाज को नष्ट कर देंगी। इस मौके पर देश भर से लगभग 120 संत और साध्वी जुटे। दो दिन तक चले इस चिंतन शिविर में संतों ने और भी कई मुद्दों पर चर्चा की।