बीजेपी की फायरब्रांड नेता और केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने ‘कब्रिस्तान बनान श्मशान’ वाले प्रधानमंत्री के बयान का समर्थन किया है। चित्रकूट की जनसभा में निरंजन ज्योति ने कहा कि पीएम के बयान का मतलब था बिना भेदभाव के समाज के सभी वर्गों का विकास हो। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार “सबका साथ सबका विकास” के सिद्धांत पर काम करती है।