रूस यूक्रेन युद्ध अभी तक जारी है। दोनों देशों के बीच यद्ध रोकने को लेकर कई बार वार्ता भी हुई लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला है। रूस के यूक्रेन पर हमले में अब तक यूक्रेन के कई शहर खाक हो चुके है। इस युद्ध को देखे तो यह तीसरे विश्व युद्ध की और बढ़ता दिख रहा है। इस युद्ध में कई जाने जा चुकी हैं रूस ने अपने और यूक्रेन के बीच आने वालों को धमकी दी है तो वहीं, अमेरिका ने भी सख्त चेतावनी के साथ कहा है कि 'अंजाम बहुत बुरा होगा, रूस को कीमत चुकानी होगी।' ब्रिटेन और दूसरे देश भी रूस के खिलाफ खड़े हैं. रूस और यूक्रेन के बीच जंग के पीछे की वजह इस बार नाटो को माना जा रहा है। 24 फरवरी को रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध शुरू हुआ था लेकिन यह युद्ध कब ख़त्म होगा यह किसी को नहीं पता। लेकिन यूक्रेन ने दावा किया है की व्लादिमीर पुतिन इस युद्ध को किसी भी हाल में 9 तक ख़त्म करना चाहते हैं। 9 मई को रूस इस युद्ध को इसलिए भी समाप्त करना चाहता है क्योंकि इस दिन रूस 'विक्ट्री परेड' का आयोजन करता है।