फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम की विदेश नीति के खिलाफ राहुल गांधी के बयान पर हंगामा, अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता नेट प्राइस के बयान के बाद राहुल की किरकिरी

Thu, 03 Feb 2022 06:54 PM IST
प्रतीक्षा पांडे वीडियो डेस्क,अमर उजाला.कॉम

धन्यवाद प्रस्ताव पर बोलते हुए लोकसभा में कांग्रेस के नेता राहुल गांधी ने मोदी सरकार की गलत नीतियों को जिस तरीके से कहा उसे लेकर अब हंगामा शुरू हो चुका है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विदेश नीति पर राहुल गांधी की टिप्पणी को लेकर अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता नेट प्राइस ने प्रतिक्रिया से इनकार कर दिया है। नेट ने कहा कि निश्चित रूप से इन टिप्पणियों का समर्थन में नहीं करूंगा और ये पाकिस्तान और चीन का मुद्दा है इससे उन दोनों देशों पर ही छोड़ देना चाहिए। अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता नेट प्राइस के बयान के बाद अब राहुल की किरकिरी हो रही है।    इधर लोकसभा में दिए गए राहुल गांधी के दावे को भी विदेश मंत्री डॉक्टर एस जयशंकर ने खारिज किया है। जयशंकर ने कहा कि राहुल गांधी ने लोकसभा में जो आरोप लगाए कि सरकार की नीतियों के कारण पाकिस्तान और चीन एकजुट हुआ है यह सरासर गलत है।    गौरतलब है कि राहुल गांधी ने लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर बोलते हुए यह कहा था कि मोदी सरकार की गलत नीतियों के कारण पाकिस्तान और चीन एकजुट हो गए हैं और जो कि भारत के लिए गंभीर खतरा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें