उत्तराखंड के हरिद्वार में आगामी विधानसभा चुनावों में पैसों के बदले टिकट न मिलने पर बीएसपी प्रदेश कार्यालय पर पर भगवानपुर, ज्वालापुर और झबरेड़ा सीट के दावेदारों ने अपने समर्थकों के साथ ज़बरदस्त हंगामा किया। यही नहीं, टिकट न मिलने से नाराज दावेदारों में प्रदेश प्रभारी प्रदीप जाटव भी शामिल हैं और उन्होंने भी पार्टी कार्यालय पहुंचकर टिकट के लिए दिए गए अपने पैसे वापस मांगे।