हरदोई के मल्लावां में अतिक्रमण हटाने के लिए पुलिस ने अभियान चलाया, लेकिन सिर्फ दो दुकानों के अवैध निर्माण ढहाने के बाद कार्रवाई खत्म कर दी। जिसमें बाद स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने विरोध जताते हुए कहा कि सिर्फ गरीबों पर ही बुलडोजर क्यों चलाया जाता है। जब ये सवाल उठने लगे तो एसडीएम साहब वहां से खिसक गए।