आने वाले लोकसभा चुनावों को लेकर सियासी दलों की तैयारियां लगातार चल रही हैं। इस कड़ी में अब राजनीतिक पिच पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने भी दलित वोटरों को साधने के लिए अपने कई कार्यक्रमों की शुरुआत कर दी है। योजना के मुताबिक दलित बाहुल्य क्षेत्रों में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की शाखाएं लगाए जाने की तैयारियां चल रही हैं। यही नहीं जिन जगहों पर शाखाएं लगने की संभावना नहीं है, वहां विस्तारकों के माध्यम से बसपा के कोर वोट बैंक को संघ की विचारधारा से जोड़ने की तैयारी की जा रही है।